[ad_1]
{“_id”:”69c83f3ad56863ed24070b41″,”slug”:”volunteers-were-made-aware-about-prevention-of-cyber-crime-rohtak-news-c-17-roh1020-831270-2026-03-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: स्वयंसेवकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रोहतक। सैनी सह- शिक्षा कॉलेज में एनएसएस कैंप के चौथे दिन शनिवार को स्वयंसेवकों को साइबर क्राइम से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. भीम सिंह पंवार ने महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह हुड्डा का स्वागत किया। डॉ. शमशेर सिंह हुड्डा ने स्वयंसेवकों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी विचारधारा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया। कैंप के सायंकालीन सत्र में रोहतक के साइबर क्राइम से एएसआई दयानंद और उनके सहयोगी जसवीर सिंह ने साइबर सुरक्षा पर स्वयंसेवकों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हमें फोन का उपयोग करते समय सुरक्षा से संबंधित किन बात का ध्यान रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। स्वयंसेवकों के मध्य सामाजिक मुद्दों पर वाद- विवाद जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काॅलेज का शिक्षक वर्ग व गैर- शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा। संवाद
[ad_2]
Rohtak News: स्वयंसेवकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक



