[ad_1]
10सीटीके36-महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों की ओर से आयोजित शिविर में डॉ
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों की ओर से मायना गांव में आयोजित सात दिवसीय शिविर सोमवार को समाप्त हुआ। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की डॉ. रेखा ने स्टार्टअप आइडिया विषय पर सभी स्वयंसेविकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने स्टार्टअप और बिजनेस के अंतर को स्पष्ट करते हुए बताया कि बिजनेस एक पारंपरिक व्यापार मॉडल पर आधारित होता है, जबकि स्टार्टअप एक नए और इनोवेटिव आइडिया के साथ शुरू किया जाता है। एनएसएस को-ऑर्डिनेटर (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) सविता राठी ने एनएसएस की पहल और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जाट एजुकेशन सोसाइटी गुलाब सिंह दिमाना रहे। शिविर का आयोजन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर, सोफिया जाखड़ (यूनिट-1) और डॉ. सविता मलिक (यूनिट-2) ने किया। संवाद
[ad_2]
Rohtak News: स्टार्टअप आइडिया के बारे में स्वयंसेविकाओं को बताया



