Rohtak News: स्कूल से दो सीपीयू, प्रिंटर, 10 हजार की नकदी व दाे सिलिंडर चोरी Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। कलानौर खंड के गांव बसाना के सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चोर कंप्यूटर उपकरण, मिड-डे मील का राशन, 10 हजार की नकदी व दाे सिलिंडर निकाल कर ले गए। बसाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के इंचार्ज कृष्णलाल ने कलानौर पुलिस को दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल में पानी पिलाने वाले युवक दीपक ने फोन पर सूचना दी कि स्कूल के कमरों के ताले टूटे हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में स्कूल के मुख्य अध्यापक के कमरे से दो सीपीयू, प्रिंटर व 10 हजार की नकदी, साइंस रूम से 4 बैटरी, इन्वर्टर, स्टोर रूम से बिजली की मोटर, स्टाफ रूम से सरसों का 10 लीटर तेल, 10 लीटर रिफाइंड, कैंप से दो बैटरी, इन्वर्टर, रसोई घर से दो गैस सिलिंडर, पांच लीटर सरसों का तेल व अन्य सामान चोरी मिला। ब्यूरो


Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: स्कूल से दो सीपीयू, प्रिंटर, 10 हजार की नकदी व दाे सिलिंडर चोरी