Rohtak News: सोनीपत के युवक की मौत का नहीं खुला राज, विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। सोनीपत जिले के गांव आंवली गांव निवासी 25 वर्षीय विकास की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा है। पोस्टमार्टम में शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं मिला। न ही परिजनों ने किसी पर शक जाहिर किया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली थी कि नए बस स्टैंड के नजदीक अशोका होटल में आंवली गांव का युवक विकास का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा नंबर 106 की जांच की।

मौके पर किसी तरह सामान बिखरा नहीं मिला। न ही कोई सुसाइड नोट था। आशंका है कि विकास की मौत किसी बीमारी या नशे की ओवरडोज से हुई है। हालांकि, सही तौर पर पता विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगा।

[ad_2]
Rohtak News: सोनीपत के युवक की मौत का नहीं खुला राज, विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा