[ad_1]
सांपला। सरसों की सरकारी खरीद को शुरू हुए चार दिन बीत गए लेकिन अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है। अब तक मंडी में सैकड़ों क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। निजी व्यापारी खरीद रहे हैं। बुधवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। इस बार भी वेयरहाउस और हैफेड दोनों एजेंसियां खरीद करेंगी। दोनों एजेंसियां तीन-तीन दिन खरीद करेंगी। हालांकि, अब इलाके में गेहूं की कटाई शुरू नहीं हुई है। माना जा रहा एक सप्ताह बाद ही मंडी में फसल पहुंचेगी। संवाद
[ad_2]
Rohtak News: सरसों की सरकारी खरीद नहीं, गेहूं की आज से होनी है खरीद शुरू




