[ad_1]
मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के गांव केशवगढ खास हाल बेरी गेट झज्जर निवासी राजकुमार अहिरवार ने पुलिस को बताया कि वह शादियों में वेटर का काम करते हैं। 11-12 फरवरी की रात को सिलाना गांव से शादी से दोस्त बंदिश, बिरु, दीपक, अरविंद व अनिल सिलानी गेट से कमरे पर आ रहे थे।
जब मेन बाजार में पहुंचे तो गली में चार लड़के घूम रहे थे। जब वह पास से निकलने लगे तो उनमें से किसी एक लड़के ने उनको गाली दी और कहा कि इनके साथ मारपीट करो। वह भागने लगे तो उन्हें और बंदिश को पकड़ लिया। उनकी पीठ में चाकू मारा और बंदिश के सिर व शरीर पर चाकू व ईंट से चोट मारी।
उन्होंने सारी घटना ठेकेदार राजेश को बताई। वह इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच गए जहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मारपीट करने वाले लड़कों में सिलानी गेट निवासी रोहित, दिल्ली गेट निवासी अक्षय व अन्य शामिल हैं।
[ad_2]
Rohtak News: शादी से लौट रहे वेटरों पर चाकू व ईंट से हमला, दो घायल




