Rohtak News: विशाल नगर में छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत Latest Haryana News

[ad_1]




रोहतक। शहर के विशाल नगर में बुजुर्ग की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बिहार निवासी राज किशोर साहनी (55) परिवार सहित विशाल नगर में किराये पर रहते थे। उनका बेटा चाऊमीन की रेहड़ी पर काम करता है। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे सीढि़यां चढ़कर छत पर गए थे। वहां संतुलन बिगड़ने से नीचे आ गिरे। परिजन उन्हें पीजीआई ले गए जहां मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: विशाल नगर में छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत