[ad_1]
रोहतक। सर्कुलर रोड डबल फाटक पुल का सुधारीकरण विभाग ने शुरू करा दिया है। नगर निगम की ओर से पेंट व पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब 4.83 लाख रुपये से पुल का सुंदरीकरण होगा। कई साल बाद पुल का मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।
पुराना आईटीआई मैदान के निकट सर्कुलर रोड डबल फाटक पुल पर करीब 15 साल से सुधार कार्य नहीं हुआ है। अमर उजाला में 22 मई अंक पुल की खस्ता हालत को प्रमुखता प्रकाशित किया गया था। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने समन्वय से मानसून के धीरे-धीरे समापन की ओर होने के बाद पुल का टेंडर लगाकर कार्य शुरू करवा दिया है।
नगर निगम पुल पर पेंट करवा रहा है तो पीडब्ल्यूडी टेल और रेलिंग सुधारने का काम करेगा। पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जसबीर कुमार ने बताया कि पुल से 20 से अधिक कॉलोनियों का आवागमन है।
पुल की खस्ता हालत से हादसा होने का डर बना था। नगर निगम और समाधान शिविर में पुल के सुधारीकरण करण को लेकर शिकायत दी गई। अब विभागों ने इस पर निर्माण करवाना शुरू कर दिया है।
वर्जन :
नगर निगम ने पेंट करने का काम शुरू करवा दिया है। पीडब्ल्यूडी ओर से भी रेलिंग, टेल और मरम्मत कार्य का टेंडर लगा दिया गया है। काम जल्द ही शुरू होगा।
– मनीष मल्होत्रा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।
पुराना आईटीआई मैदान के निकट सर्कुलर रोड डबल फाटक के पुल पर पेंट करते मजदूर। संवाद
[ad_2]
Rohtak News: विभाग ने शुरू किया सर्कुलर रोड पुल का सुधारीकरण, 4.83 लाख होंगे खर्च


