{“_id”:”69d80b26401e345cc90aa4dd”,”slug”:”the-students-learned-how-to-test-their-blood-groups-rohtak-news-c-195-1-nnl1001-133721-2026-04-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: विद्यार्थियों ने अपना ब्लड ग्रुप टेस्ट करना सीखा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
09jjrp03- राजकीय कॉलेज में प्रशिक्षण लेती छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में बुनियादी स्वास्थ्य जांच एवं प्राथमिक उपचार जागरुकता विषय पर कार्यशाला में प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और आपात स्थितियों में प्राथमिक इलाज के प्रति प्रेरित किया। आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक इलाज प्रदान करने की विधियों के बारे में भी बताया गया। साथ ही ब्लड ग्रुप टेस्ट करना और बॉडी मास इंडेक्स की उपयोगिता भी बताई। प्राणी शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति ने आपात स्थितियों जैसे विषाक्तता, दुर्घटना, स्ट्रोक एवं हृदयाघात में अपनाए जाने वाले प्राथमिक इलाज के तरीकों की जानकारी दी। डॉ. अन्नु ने ब्लड ग्रुप के प्रकार व उनके व्यवहार के बारे में समझाया और ब्लड ग्रुप की जांच करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Rohtak News: विद्यार्थियों ने अपना ब्लड ग्रुप टेस्ट करना सीखा