[ad_1]
{“_id”:”699e117ab30cceccb5076619″,”slug”:”science-and-spirituality-complement-each-other-rohtak-news-c-17-roh1020-815351-2026-02-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: विज्ञान और अध्यात्म एक-दूसरे के पूरक हैं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में विज्ञान और अध्यात्म विषय पर मंगलवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता फूल सिंह ने कहा कि विज्ञान और आध्यात्मिकता एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने बताया कि विज्ञान जहां बाहरी जगत की खोज करता है और अध्यात्म मन और आत्मा की गहराइयों को समझने का मार्ग प्रशस्त करता है। इस दौरान छात्राओं को हर्टफुलनेस ध्यान की सरल विधि समझाते हुए दैनिक जीवन में इसे अपनाने का आह्वान किया। हर्टफुलनेस संस्था की ओर से ब्रिगेडियर महासिंह हुड्डा भी मौजूद रहे उन्होंने ध्यान अभ्यास के सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब भी रहीं। संवाद
[ad_2]
Rohtak News: विज्ञान और अध्यात्म एक-दूसरे के पूरक हैं



