Rohtak News: लड़की की शादी में समाज विशेष के युवकों ने फेंके पत्थर Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। शहर की इंदिरा कॉलोनी में वीरवार रात लड़की की शादी में समाज विशेष के युवकों ने पत्थरबाजी व हंगामा किया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। इस मामले में देर शाम तक किसी ने शिकायत नहीं दी थी। झगड़े में किसी के घायल होने जानकारी नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी में वीरवार को एक लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थीं। रात को बरात आने से पहले समाज विशेष के युवकों ने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। यहां करीब 30 मिनट तक हंगामा रहा। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही हमलावर युवक भाग खड़े हुए। इस मारपीट के बाद देर रात तक इलाके में तनाव बना रहा। इस मामले में देर रात तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी।

शहर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले भाग निकले। इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]
Rohtak News: लड़की की शादी में समाज विशेष के युवकों ने फेंके पत्थर