[ad_1]
{“_id”:”69d41df1b7fe3013c6083ca5″,”slug”:”two-young-men-fled-with-the-bike-of-a-worker-who-had-stopped-to-urinate-rohtak-news-c-17-roh1019-835832-2026-04-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: लघुशंका के लिए रुके कर्मी की बाइक लेकर भागे दो युवक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रोहतक। गौकर्ण पार्क के नजदीक रविवार रात 10 बजे शराब पीने के बाद लघुशंका के लिए सड़क किनारे रुके शौरा कोठी निवासी पुष्पेंद्र सिंह की दो अज्ञात युवक बाइक लेकर भाग गए। सिटी थाने में दर्ज एफआई में मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गांव पिडोरा निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि वह हिसार रोड स्थित फैक्टरी में नौकरी करते हैं। शौरा कोठी में किराये पर कमरा ले रखा है। रविवार को शाम सात बजे ड्यूटी के बाद बाइक पर दोस्त अमित से मिलने आईडीसी चौक पर चले गए। दोनों ने शराब पी रखी थी। रात 10 बजे वह बाइक पर घर के लिए चल पड़े। रास्ते में गौकर्ण तालाब के पास लघुशंका के चलते बाइक रोक दी और सड़क किनारे चले गए। इसी बीच दो युवक आए और उनकी बाइक लेकर भाग गए। ब्यूरो
[ad_2]
Rohtak News: लघुशंका के लिए रुके कर्मी की बाइक लेकर भागे दो युवक




