[ad_1]
रोहतक। होली पर्व पर अतिरिक्त भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए रेलवे की ओर से श्री गंगानगर-समस्तरीपुर व श्री गंगानगर-गोरखपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। ये ट्रेनें 1 मार्च से 31 मार्च व 26 फरवरी से 27 मार्च तक रोहतक स्टेशन से आवागमन करेंगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि श्री गंगानगर-समस्तरीपुर-श्री गंगानगर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 1 मार्च से प्रत्येक रविवार को होगा होगा।
रोहतक स्टेशन रविवार देर रात 10:30 बजे ट्रेन समस्तीपुर के लिए रवाना होगी। वहीं, श्रीगंगानगर की ओर रोहतक स्टेशन से प्रत्येक बुधवार की देर रात 1:50 बजे संचालित होगी।
उन्होंने बताया कि श्री गंगानगर-गोरखपुर-श्री गंगानगर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 26 फरवरी को प्रत्येक वीरवार को रोहतक स्टेशन से होगा। यह ट्रेन रात 10:30 बजे रोहतक से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। वहीं, प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3:15 बजे श्री गंगानगर के लिए रवाना होगी।
[ad_2]
Rohtak News: रोहतक से 26 फरवरी व 1 मार्च से होगा होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन




