Rohtak News: रोहतक में रेंज स्तरीय सीसीटीएनएस लैब का उद्घाटन, 15 हजार से ज्यादा पुलिस स्टेशन जुड़े Latest Haryana News

[ad_1]


22…रोहतक में सीसीटीएनएस लैब का उद्घाटन करते डीजीपी अजय सिंघल, साथ हैं आईजी समरजीत सिंह और रोह



रोहतक। डीजीपी अजय सिंघल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में रेंज स्तरीय सीसीटीएनएस लैब का उद्घाटन किया। साथ में आईजी सिमरदीप सिंह व एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया भी मौजूद रहे। सीसीटीएनएस क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत यह एक राष्ट्रव्यापी मिशन मोड परियोजना है। इसमें 15 हजार से अधिक पुलिस स्टेशनों को आपस में जोड़ा गया है। इसमें अपराधियों का ब्योरा व जांच रिकॉर्ड साझा किया जाता है। इसे ट्रैकिंग के लिए आईटी-सक्षम डेटा बेस बनाकर पुलिस कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। रोहतक पुलिस के आईटी एक्सपर्ट एसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस की अपराध से जुड़ी हर गतिविधि इसमें दर्ज होगी। थाना प्रभारी से लेकर आईओ तक पासवर्ड से सीसीटीएनएस पर रिकाॅर्ड देख सकेंगे। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: रोहतक में रेंज स्तरीय सीसीटीएनएस लैब का उद्घाटन, 15 हजार से ज्यादा पुलिस स्टेशन जुड़े