Rohtak News: रोहतक की आशिता डेनमार्क में अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी प्रतिभा Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। मायना गांव की आशिता चौधरी पंघाल ने क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। आशिता वर्तमान में ब्रिटेन में बीएससी कंप्यूटर साइंस की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। आशिता का चयन उनकी यूनिवर्सिटी की तरफ से ईस्टर अवकाश के दौरान आयोजित एक सप्ताह की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला के लिए किया गया है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ऐतिहासिक स्थलों को दिव्यांगजन के लिए अधिक सुलभ बनाना है।

Trending Videos

यह कार्यशाला डेनमार्क के ऐतिहासिक कोल्डिंगहुस म्यूजियम में आयोजित की जाएगी। आशिता इस कार्यशाला में छात्रों के समूह के साथ मिलकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगी। इस रिपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान जैसे स्मार्ट नेविगेशन, असिस्टिव टेक्नोलॉजी और समावेशी डिजाइन को शामिल किया जाएगा ताकि दिव्यांग व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आशिता आगामी 22 मार्च को लंदन से इस कार्यशाला के लिए रवाना होंगी। 27 मार्च को वापस लौटेंगी।

[ad_2]
Rohtak News: रोहतक की आशिता डेनमार्क में अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी प्रतिभा