{“_id”:”698652f126aec3c81d025e54″,”slug”:”the-government-college-handball-team-finished-second-rohtak-news-c-17-roh1020-806568-2026-02-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: राजकीय महाविद्यालय की हैंडबॉल टीम द्वितीय”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:15 AM IST
32-शहीद रायसिंह राजकीय महाविद्यालय सांपला के हैंडबॉल खिलाड़ियों की टीम व मौजूद काॅलेज पदाधिकारी
सांपला। शहीद रायसिंह राजकीय महाविद्यालय सांपला के हैंडबॉल के खिलाड़ियों ने अंतर महाविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जाट कॉलेज रोहतक में 4 और 5 फरवरी को संपन्न हुई प्रतियोगिता में शहीद रायसिंह राजकीय महाविद्यालय सांपला के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए अच्छा प्रदर्शन किया और फाइनल में पहुंचकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्य ने विजेताओं को बधाई दी। टीम के कोच डॉ. जयपाल धनखड़ ने खिलाड़ियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और टीम के मैनेजर डॉ. दीपक लठवाल ने खिलाड़ियों को और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Rohtak News: राजकीय महाविद्यालय की हैंडबॉल टीम द्वितीय