Rohtak News: मेहर सिंह अखाड़े के जयदीप नरवाल ने स्वर्ण व अमन ने कांस्य पदक जीता Latest Haryana News

[ad_1]


13सीटीके31-जयदीप नरवाल। स्रोत:कोच

38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मेहर सिंह अखाड़े के पहलवानों ने वीरवार को एक स्वर्ण व एक कांस्य समेत कुल दो पदक जीते। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड में आयोजित की जा रही है।

Trending Videos

अखाड़ा संचालक मोहित मलिक ने बताया कि जयदीप नरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 74 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि पहलवान अमन ने 86 किलोग्राम में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। कोच रणवीर ढाका ने विजेता पहलवानों की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने बताया कि अखाड़े के पहलवानों ने अब तक प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व दो कांस्य कुल मिलाकर चार पदक जीत चुके हैं। कोच रवि अहलावत, कोच सोनू व हरदीप सिंह ने भी विजेता पहलवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने पहलवानों को आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

13सीटीके31-जयदीप नरवाल। स्रोत:कोच

13सीटीके31-जयदीप नरवाल। स्रोत:कोच

[ad_2]
Rohtak News: मेहर सिंह अखाड़े के जयदीप नरवाल ने स्वर्ण व अमन ने कांस्य पदक जीता