Rohtak News: मारपीट में पति का बचाव करने आई महिला, सिर पर फट्टा लगने से मौत Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Tue, 11 Feb 2025 01:27 AM IST

A woman came to her husband's rescue during a fight, died after being hit by a bullet on the head



सांपला (रोहतक)। दहकोरा मार्ग स्थित फैक्टरी में रविवार शाम काम करने वाले दो श्रमिकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पति का बचाव करने आई महिला पर भी आरोपी ने लकड़ी के फट्टे से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी ने शराब पीकर हमला किया था। पीड़ित पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना के दौरान आरोपी शराब के नशे में था।

Trending Videos

पुलिस ने बताया कि बिहार के दरभंगा स्थित अरेला निवासी राहुल और पटना निवासी मंटू मांझी दोनों प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते थे। दोनों का परिवार भी कंपनी के पास ही रहता था। रविवार को मंटू ने शराब पीकर राहुल से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। राहुल ने विरोध किया तो दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मंटू ने लकड़ी का फट्टा लेकर राहुल पर हमला करना शुरू कर दिया। राहुल को बचाने के लिए उनकी पत्नी किरण (27) आ गई। आरोपी मंटू ने किरण के भी सिर पर फट्टे से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने के कारण किरण गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पति ने किरण को अस्पताल में भर्ती कराया और रातभर इलाज के बाद सोमवार तड़के दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर आरोपी मंटू के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

[ad_2]
Rohtak News: मारपीट में पति का बचाव करने आई महिला, सिर पर फट्टा लगने से मौत