Rohtak News: महिला से शेयर खरीदने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये ठगे Latest Haryana News

[ad_1]


Trending Videos



रोहतक। सिटी थानाक्षेत्र की नेहरू कॉलोनी निवासी एक महिला को घर बैठे ऑनलाइन लाखों रुपये कमाने का लालच भारी पड़ गया। साइबर ठगाें ने महिला से पौने तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता को इनके एवज में 28 लाख रुपये एप पर दिखाए गए और एक रुपये भी नहीं निकाल पाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Videos

पीड़िता उर्मिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ऑनलाइन एक व्हाटसअप ग्रुप पर उनको जोड़ा गया था। पहले तो घर बैठे-बैठे लाखों रुपये कमाने का लालच दिया। महिला से 15 हजार रुपये की आईडी बनवाई। इसके बाद दोनों में 60 हजार रुपये और फिर एक लाख लगवाए। इनकी कुल रकम एप पर 28 लाख रुपये दिखाई दी। इससे महिला काफी खुश थी और जब रुपये निकालने की बात आई तो साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये और लगाने की शर्त लगा दी। इस तरह पौने तीन लाख रुपये की महिला के साथ ठगी कर फोन और एप बंद कर दिए।

[ad_2]
Rohtak News: महिला से शेयर खरीदने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये ठगे