Rohtak News: महिलाओं को दिया जाएगा चालक व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण Latest Haryana News

[ad_1]




रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम पंचकुला की ओर से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को मारुति सुजुकी ट्रेनिंग सेंटर में 21 दिन तक चालक व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पात्र लड़कियां व महिलाएं 28 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं। प्रशिक्षणार्थी को 1000 रुपये भी दिए जाएंगे। आवेदन का प्रोफार्मा हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय में उपलब्ध है। पात्रता शर्तों के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाली महिला व लड़की हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए। आयु 18 से 45 वर्ष के बीच और शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: महिलाओं को दिया जाएगा चालक व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण