[ad_1]
रोहतक। जिले की मंडियों में सोमवार को गेहूं की आवक प्रभावित रही। चार दिन से नए खरीद नियमों के विरोध में आढ़ती हड़ताल पर हैं। इस सीजन अब तक मंडी में 4383 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है लेकिन एक भी दाना नहीं खरीदा गया।
सोमवार को भी मंडी में केवल 265 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसके लिए केवल तीन गेट पास काटे गए। फिलहाल, मंडी में पहुंचे गेहूं में 15 प्रतिशत तक भी नमी मिल रही है। मंडी में सरसों व जौ की खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है।
सोमवार को मंडी में 1050 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसके लिए 62 गेट पास जारी किए गए। इसमें से 120 क्विंटल की निजी खरीद हुई। अब तक मंडी में 5984 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसमें से 5675 क्विंटल की खरीद हो चुकी है।
इसके अलावा, मंडी में 550 क्विंंटल जौ की आवक हुई। यह सारी प्राइवेट तौर पर खरीद ली गई। अब तक मंडी में 2732 क्विंटल जौ की आवक हो चुकी है। इसमें से 2641 क्विंटल की खरीद हो चुकी है।
वर्जन
जब तक सरकार की ओर से नए नियमों की वापस लेने का आश्वासन नहीं मिलता, तब आढ़तियों की हड़ताल जारी रहेगी। नए नियम किसानों की परेशानी कम करने के बजाय बढ़ाने वाले हैं। इसको लेकर सरकार को जल्द कदम उठाना चाहिए।
– सतीश शर्मा, मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान रोहतक
सांपला मंडी में एक लाख क्विंटल गेहूं की आवक, चार हजार क्विंटल की खरीद
– आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन और हैफेड इंस्पेक्टर के सामने बारदाने व समय पर उठान न होने की समस्या उठाई
सांपला। मंडी में गेहूं की आवक ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार शाम तक मंडी में एक लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। फसल की मशीन से जांच करने पर 14 से 15 प्रतिशत नमी पाई गई। दोपहर तक खरीद शुरू नहीं हुई थी। किसानों की शिकायत के चलते दोपहर को मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक मंडी पहुंचे। उन्होंने खरीद एजेंसियों से संपर्क किया और खरीद शुरू कराई। हैफेड ने पहली बार सोमवार शाम तक करीब 4000 क्विंटल गेहूं की खरीद की। आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक और हैफेड इंस्पेक्टर मुनिया के सामने बारदाने व समय पर उठान न होने की समस्या उठाई। उन्होंने अधिकारियों से कहा सरकार के आदेश हैं कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। खरीद के साथ उठान भी कराएं ताकि किसानों को फसल डालने में परेशानी न हो। अब आवक बढ़ेगी।
मंडी में बने 1800 गेट पास
सांपला मंडी में सोमवार तक 1800 गेट पास बन चुके हैं। सरकार एक अप्रैल से गेहूं की खरीद कर रही है। इस काम में नमी बाधा बनी हुई है। सरसों की प्राइवेट खरीद जारी है।
30-नई अनाज मंडी में गेहूं की सफाई करता मजदूर। संवाद
[ad_2]
Rohtak News: मंडी में 4383 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका, अब तक एक दाना भी नहीं खरीदा




