[ad_1]
रोहतक। जिले की मंडियों में बुधवार को आठवें दिन 1812 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। नई नियमों के विरोध में हड़ताल कर रहे आढ़ती भी गेहूं की आवक लेते दिखाई दिए। मंडियों में 512 गेट पास काटे गए। बुधवार को 40,973 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। अब तक मंडी में 77,081 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है।
किलोई मंडी में 140, रोहतक मंडी में 221 व मदीना में 132 व खरक कलां में 19 गेट पास जारी किए गए। अब तक 1003 गेट पास जारी किए जा चुके हैं।
बुधवार को मंडियों में सरसों के तीन सरकारी गेेट पास जारी किए गए। इनसे करीब 96 क्विंटल सरसों की आवक हुई। अब तक कुल 2317 क्विंटल सरसों की आवक सरकारी तौर पर हो चुकी है। इसमें से 1176 क्विंटल की खरीद हो चुकी है।
बुधवार को मंडियों में 17 गेट पास प्राइवेट तौर पर जारी किए गए। इनसे 472 क्विंटल सरसों की आवक हुई। अब तक मंडियों में 8766 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसमें से 7627 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है।
वर्जन
मंडी में किसानों की तरफ से लाए जा रहे गेहूं को बिना किसी बाधा के उतारा जा रहा है। खरीद व आवक सुचारु चल रही है।
– सतीश शर्मा, मंडी एवं आढ़ती एसोसिएशन रोहतक
[ad_2]
Rohtak News: मंडी में आठवें दिन 1812 क्विंटल गेहूं खरीदा, 77,081 क्विंटल की हो चुकी आवक



