Rohtak News: मंच से सीएम की जांगड़ा व दीपक हुड्डा को नसीहत, तजुर्बा व जोश मिलकर काम करें Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। भाजपा की महम में हुई विकास रैली के मंच से मुख्यमंत्री नायब सैनी राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व विस चुनाव में हलके से भाजपा प्रत्याशी रहे कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा को एकजुटता की नसीहत दे गए। सीएम ने कहा कि हलके के विकास के लिए सांसद के तजुर्बे व खिलाड़ी के जोश को मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने 37 मिनट के संबोधन में पांच बार रामचंद्र जांगड़ा का नाम लिया और पार्टी की तरफ से ड्यूटी लगने पर पश्चिम बंगाल चुनाव में गए दीपक हुड्डा का भी किया जिक्र किया।

महम रैली में दोपहर बाद 4 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी मंच पर पहुंचे। रैली के अध्यक्षता करते हुए जांगड़ा ने सीएम के समक्ष कस्बे की समस्याएं व मांगें रखी थीं। इन्हें पूरी करने के आश्वासन पर सांसद उठकर माइक की ओर बढ़े तो उनके बोलने से पहले ही सीएम ने कहा कि आप बैठिए। मैं समझ गया, आप क्या कहना चाहते हैं।

इसके बाद सीएम ने खुद इस पूरे परिदृश्य से गायब विस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे दीपक हुड्डा का मंच से नाम लेते हुए कहा कि दीपक पश्चिम बंगाल में चुनाव की ड्यूटी पर हैं। इसलिए यहां शामिल नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि महम से चुनाव दीपक हुड्डा ने लड़ा था। पार्टी के सिद्धांत हैं। हमें इन्हीं के आधार पर चलना है।

जांगड़ा ने विकास राशि बढ़ाने के लिए कहा है। इसलिए राशि दस करोड़ रुपये कर रहा हूं। बस आप सभी एकजुट होकर विकास में भागीदार बनें। आपको किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी मिलकर महम के विकास के लिए काम करें। प्रदेश को नई पहचान दें।

सीएम को बदलना पड़ा माइक

विकास रैली में मुख्यमंत्री मंच पर अपनी बात रखने के लिए माइक पर पहुंचे तो भीड़ ने आखिर तक आवाज नहीं आने पर शोर मचाया। इस पर सीएम ने पूछा तो लोगों ने आवाज नहीं आने की बात कही। इसके चलते मुख्यमंत्री को माइक बदलना पड़ा। उन्होंने कार्यक्रम संचालन के लिए लगाए माइक से अपना भाषण दिया। मंच पर पहले उनके लिए अलग माइक लगाया गया था।

[ad_2]
Rohtak News: मंच से सीएम की जांगड़ा व दीपक हुड्डा को नसीहत, तजुर्बा व जोश मिलकर काम करें