{“_id”:”69e15598eb41b2027609c263″,”slug”:”half-an-acre-of-crop-burnt-due-to-fire-in-bhali-village-rohtak-news-c-17-roh1019-841056-2026-04-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: भाली गांव में आग लगने से आधा एकड़ फसल जली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रोहतक। भिवानी रोड स्थित भाली गांव में वीरवार दोपहर आधा एकड़ गेहूं की फसल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि भाली गांव निवासी रमन के खेत में अचानक आग लग गई है। तुरंत दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन तब तक फसल जल चुकी थी। आसपास के किसानों की फसल में आग न पहुंचे इसलिए फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। ब्यूरो
Trending Videos
[ad_2]
Rohtak News: भाली गांव में आग लगने से आधा एकड़ फसल जली