Rohtak News: भवन निर्माण कारीगर मजदूर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में होंगे शामिल Latest Haryana News

[ad_1]

नारनौल। भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन ने लघु सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन कर भवन निर्माण कारीगर मजदूरों की मांगों को लेकर ज्ञापन मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री के नाम उपमंडल अधिकारी को सौंपा है। जिला प्रधान सीताराम ने कहा कि पिछले 8 महीनों से भवन निर्माण कारीगर मजदूरों का पोर्टल बंद पड़ा है।

एचबीओएसडीब्लू पोर्टल बंद करके हजारों वास्तविक श्रमिकों को नए पंजीकरण, रिन्युअल व निर्माण श्रमिकों को उनके हित लाभ से वंचित करना घोर मजदूर विरोधी कदम है। ऊपर से केंद्र सरकार ने श्रमिक विरोधी 4 लेबर कोड लागू कर श्रमिकों के बचे खुचे वैधानिक अधिकारों को छीनने का काम किया है।

जिला प्रधान ने कहा कि 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भवन निर्माण कारीगर मजदूर भी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे।

[ad_2]
Rohtak News: भवन निर्माण कारीगर मजदूर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में होंगे शामिल