Rohtak News: बेटा निराश ना हो, तुम अच्छा खेली, कमी ज्यूरी की रही… Latest Haryana News

[ad_1]

बेटा तुम निराश ना हो। तुम अच्छा खेली। तुम्हारी कमी नहीं रही। कमी जूरी की रही। अंकों में कुछ हुआ है। तुम सबसे छोटी हो। हौसला रखो। एशियन खेलों की बेहतर तैयारी करो।

Trending Videos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हैवी वेट वर्ग 76 किलोग्राम की ओलंपियन पहलवान रीतिका हुड्डा का यही कहकर हौसला बढ़ाया। रीतिका समेत ओलंपिक गई टीम से प्रधानमंत्री ने मुलाकात की। इससे पूर्व टीम ने राष्ट्रपति से भी मुलाकात की। टीम स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह में भी शरीक हुई।

अस्थल बोहर निवासी रीतिका ने प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हौसला बढ़ाते हुए एशियन खेलों की तैयारी के लिए प्रेरित किया है। पेरिस ओलिंपिक में पहला मुकाबला यादगार रहेगा। इसमें जीत मिली। दूसरे मुकाबले में एक-एक से बराबरी पर रही। तकनीकी कारणों से विरोधी पहलवान को जीत मिली। इस कारण ओलंपिक से बाहर हो हुई। आगे खेलती तो देश के लिए पदक पक्का था।

आगे और कड़ी मेहनत करनी है…

रीतिका ने कहा कि पहली बार ओलिंपिक गई थी। एक-एक से बाउट हार गई। बदकिस्मती से दिन अच्छा नहीं रहा इसलिए हार का सामना करना पड़ा। आगे और कड़ी मेहनत करनी है। इसकी तैयारी अभी से शुरू करनी है।

[ad_2]
Rohtak News: बेटा निराश ना हो, तुम अच्छा खेली, कमी ज्यूरी की रही…