Rohtak News: बीसीए एकादश ने बेरवाल एकादश को 189 रन से हराया Latest Haryana News

[ad_1]


17 मैन ऑफ द मैच आयुष को सम्मानित करते कोच। स्रोत : कोच



रोहतक। गोयल अंडर-14 कप के तहत खेले गए मैच में बीसीए एकादश ने बेरवाल क्रिकेट क्लब एकादश को 189 रन से हराया। मुकाबला वीटीआई क्रिकेट मैदान में खेल गया। आयुष को मैन ऑफ द मैच, वैभव को बेस्ट गेंदबाज और यशश को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए एकादश ने 9 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। बीसीए एकादश की ओर से यशश ने 80 रन बनाए। बेरवाल एकादश की ओर से शुभ व शुभम ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में बेरवाल एकादश 69 रन ही बना सकी व बीसीए एकादश ने 189 रन से मैच जीता। बेरवाल एकादश की ओर से नियती ने 22 रन बनाए। बीसीए एकादश की ओर से वैभव और आयुष ने चार-चार विकेट लिए।

loader

[ad_2]
Rohtak News: बीसीए एकादश ने बेरवाल एकादश को 189 रन से हराया