Rohtak News: बस से गिरी महिला, पैर के ऊपर से उतरा पहिया Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। बस स्टैंड के नजदीक बस से उतरते समय जुलाना निवासी सुषमा (33) गिर गई उनके पैर के ऊपर से बस का पिछला पहिया उतर गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बस चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग की एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस को दी शिकायत में सुषमा ने बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है। उनके दो बेटे हैं। एक की उम्र 13 व दूसरे की 12 साल है। वह परिवार का पालन-पोषण करने के लिए माॅडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी के तौर पर नौकरी करती हैं।

वीरवार को घर से ड्यूटी के लिए रोडवेज बस में आ रही थीं। शाम करीब सात बजे बस स्टैंड के पास टी पाॅइंट पर अगले दरवाजे से बस से नीचे उतरने लगी तो चालक ने बिना देखे ही बस चला दी। इस कारण वह सड़क पर गिर गई और बस का पिछला पहिया उनके बाएं पैर के ऊपर से उतर गया।

[ad_2]
Rohtak News: बस से गिरी महिला, पैर के ऊपर से उतरा पहिया