{“_id”:”69b32c4fd664ec38770d4613″,”slug”:”bus-drivers-are-not-following-the-rules-passengers-are-upset-rohtak-news-c-195-1-jjr1003-132716-2026-03-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: बस चालक नहीं कर रहे नियमों का पालन, यात्री परेशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
12jjrp23- गाजिकमाल कालोनी की गली में से बस को लेकर जाता चालक। संवाद
झज्जर। शहर में बुधवार को एक निजी बस चालक नियमों का उल्लंघन करता हुआ नजर आया। निजी बस चालक अपनी बस को मुख्य रास्ते से लेकर जाने की बजाय कॉलोनी की गलियों से लेकर गया। शहर में कई बार निजी बस चालकों को अलग-अलग स्थानों पर नियमाें का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया है। बहादुरगढ़ से यह निजी बस शहर के सामान्य बस अड्डा के लिए संचालित हुई। इस दौरान इस बस में अलग-अलग गांवों से लोगों व नेहरू कॉलेज के छात्राें ने सफर किया। इसके बाद इस बस को मुख्य रास्ते बेरी गेट होते हुए बस अड्डा की तरफ जाना था लेकिन यह बस बेरी गेट जाने की बजाय सीताराम गेट से गाजीकमाल कालोनी की तरफ मुड़ गई। इसके चलते बेरी गेट, आंबेडकर चौक, यादव धर्मशाला, छावनी व रहणिया कॉलोनी सहित शहर के अन्य जगहों पर जाने वाले यात्रियों को सीताराम गेट के पास उतरना पड़ा। इसके बाद यात्रियों को लंबा सफर करके अपने घर की तरफ जाना पड़ा।
Trending Videos
[ad_2]
Rohtak News: बस चालक नहीं कर रहे नियमों का पालन, यात्री परेशान