{“_id”:”681d1b4403d13644610ab199″,”slug”:”asha-workers-demonstrated-demanding-payment-of-dues-rohtak-news-c-17-roh1020-649231-2025-05-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: बकाया भुगतान की मांग, आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 09 May 2025 02:29 AM IST
08सीटीके34…बकाया वेतन एवं आशा वर्कर्स को एएनएम द्वारा प्रताड़ित करने के विरोध में रोष प्रदर्श
Trending Videos
रोहतक। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) के आह्वान पर जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आशा वर्करों व फैसिलिटेटर के बकाया वेतन के भुगतान, आशा वर्कर सुमन व दीक्षा के साथ की गई मारपीट व आशा कार्यकर्ताओं से बेगारी कराने के खिलाफ मिशन निदेशक को ज्ञापन भेजा गया है।
Trending Videos
सीटू जिला कोषाध्यक्ष धर्मवीर हुड्डा, यूनियन जिला उप प्रधान पुष्पा ने कहा कि 2023 की हड़ताल में सरकार की सहमति के अनुसार आशा वर्करों के काटे गए पैसे अभी तक नहीं मिले हैं। उन्हें जल्द राशि दी जाए। विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बनी सहमति में कहा था कि आशा वर्करों के अप्रेजल में एएनएम के साइन कराने की कोई जरूरत नहीं रहेगी। भिवानी जिला की आशा वर्करों के साथ मारपीट हुई है।
विभाग की ओर से जांच करवाई जाए व आशा वर्करों को न्याय दिलाया जाए। यूनियन जिला सह सचिव रेमन व कोषाध्यक्ष अनीता ने कहा कि हरियाणा में विभाग की ओर से अलग-अलग जिलों में आशा वर्करों को अलग-अलग तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है। आशा वर्करों को डराया-धमकाया जा रहा है। संवाद
[ad_2]
Rohtak News: बकाया भुगतान की मांग, आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन