Rohtak News: फुटबॉल टूर्नामेंट में करौंथा की टीमें संयुक्त रूप से बनीं विजेता Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। करौंथा गांव में ग्रामीणाें और एसजीडी फुटबॉल क्लब की ओर से सचिन मेमोरियल पंचायती फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ।

टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एस-11 करौंथा व बीएनडीएस करौंथा की टीम ने संयुक्त रूप से जीत हासिल की। टूर्नामेंट में प्रदेश की 40 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच हुए।

क्वार्टर फाइनल में बादली अकादमी ने नूना माजरा की टीम को पेनाल्टी के साथ हराया जबकि एस-11 करौंथा की टीम ने रेवाड़ी की खोल टीम को 1-0 से हराया। बीएनडीएस करौंथा ने ख्याली नाथ क्लब बहलबा की टीम को पेनाल्टी के साथ व वजीरपुर गुरुग्राम ने खेड़ला गुरुग्राम की टीम को हराकर 1-0 से जीत हासिल की।

वहीं, सेमीफाइनल में एस-11 करौंथा की टीम ने बादली अकादमी की टीम को पेनाल्टी के साथ हराया जबकि बीएनडीएस करौंथा ने वजीपुर गुरुग्राम ने 2-0 से मात दी। इसके बाद फाइनल मैच में बराबरी का स्कोर बनाते हुए बीएनडीएस करौंथा और एस-11 करौंथा की टीम को टूर्नामेंट का विजेता घोषित किया गया। विजेता टीमों को हरियाणा प्रदेश संगठन के कांग्रेस महासचिव जयदीप धनखड़ ने सम्मानित किया।

इस दौरान ब्लॉक समिति मेंबर आशीष धनखड़, पूर्व सरपंच कमल सिंह, अरवीन उर्फ भोला, दिनेश धनखड़, जगदीप, भूपेंद्र, मंजीत, संदीप, रविंद्र, अरुण, रवि आदि मौजूद रहे।

[ad_2]
Rohtak News: फुटबॉल टूर्नामेंट में करौंथा की टीमें संयुक्त रूप से बनीं विजेता