Rohtak News: प्रेम नगर में 6 से पानी की सप्लाई नहीं, गोहाना अड्डा पर पाइपलाइन से व्यर्थ बह रहा Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक। शहर की कॉलोनियों में पेयजल व दूषित जलापूर्ति की समस्या गहरा रही है। दूसरी ओर विभाग की कमी से सड़कों व गलियों में पानी बर्बाद हो रहा है। प्रेम नगर में 6 दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पुराना गोहाना अड्डा रोड पर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।

प्रेम नगर में ठेकेदार की ओर से पीने का पानी सड़क पर बहाया जा रहा है। ढाई फीट का गहरा गड्ढा खोदने के बाद ठेकेदार काम नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है।

कॉलोनीवासी राजेश कुमार ने बताया कि पिछले 4 दिन से ठेकेदार की लापरवाही से पीने के पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। ठेकेदार ने 2.5 फीट गहरा और 4 फीट चौड़ा गड्ढा खोदकर समाधान करने में 4 दिन लगा दिए जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।


पानी की समस्या के बारे में कई बार शिकायत की लेकिन ठेकेदार व जन स्वास्थ्य विभाग कोई कार्रवाई नहीं की। लंबे समय से टूटी सड़क भी परेशान कर रही है। -सुरेंद्र पंवार, प्रेम नगर।

जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से लोगों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। गंदा पानी पीने से पेट की समस्या हो गई है। -संतरा देवी, प्रेम नगर

वर्जन

जिला अधिकारियों से पानी की समस्या को लेकर बार-बार पत्राचार किया जा रहा है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। अब मुख्यमंत्री व जन स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजेंगे। -अंजू सैनी, वार्ड-08, पार्षद।

19 पुराना गोहाना अड्डा रोड पर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से व्यर्थ में बहता पेयजल। संवाद

[ad_2]
Rohtak News: प्रेम नगर में 6 से पानी की सप्लाई नहीं, गोहाना अड्डा पर पाइपलाइन से व्यर्थ बह रहा