Rohtak News: प्रदेश के कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 के 66 स्कूलों को मिलेंगे 75-75 हजार रुपये Latest Haryana News

[ad_1]

खास खबर

रोहित राठौर

रोहतक। प्रदेश के 66 विद्यालयों के विद्यार्थियों को कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 टीम के अनुसार राशि जल्द ही जारी होगी। इन विद्यार्थियों के स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए 75-75 हजार रुपये की विजेता राशि के साथ इनक्यूबेशन सेंटर (व्यवसाय उष्मायन केंद्र) से सहायता दी जाएगी।

हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना के तहत राजकीय विद्यालयों में उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) व कौशल को बढ़ावा देने के लिए कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 शुरू किया गया है।

इसके तहत विद्यालय से राज्यस्तर तक विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें विद्यार्थियों ने अपने आइडिया के माध्यम से उत्पाद तैयार किए। हर जिले में पहले चरण में 10 टीमें जीती जबकि दूसरे चरण में 10-10 टीमों में से तीन-तीन टीमों को जीत हासिल कर राज्यस्तर पर अपने उत्पादन व आइडिया को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

पंचकूला में 5 जनवरी को युवा स्टार्टअप महोत्सव के तहत प्रदेश की 66 टीमों विजयी बनी। नियमानुसार, प्रत्येक टीम को 75-75 हजार रुपये इनाम राशि भी जारी हुई लेकिन राज्य परियोजना निदेशक से एसोसिएट कंसल्टेंट (एनएसक्यूएफ) ने 8 जनवरी को सभी जिला डीपीसी को पत्र जारी कर इनाम राशि को जारी करने से रोका है।

वहीं, अब पुन: इनक्यूबेशन सेंटर सहायता के प्रावधान के साथ विभाग की ओर से सभी डीपीसी को विद्यार्थियों की राशि जारी करने के आदेश दे दिए हैं।

स्कूल शिक्षा परियोजना की ओर से प्रदेश के प्रत्येक जिलों से तीन-तीन टीमों को ये इनक्यूबेशन सेंटर तकनीकी सहायता और मेंटरिंग सहायता प्रदान करेंगे। इसमें स्टार्टअप आइडिया को मजबूत करने, व्यावसायिक योजना बनाने व समग्र क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिससे विद्यार्थी टिकाऊ व विस्तार योग्य व्यावसायिक मॉडल तैयार सकें।


व्यवसाय बढ़ाने में 6 इनक्यूबेशन सेंटर करेंगे सहायता

जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) सुमन हुड्डा ने बताया कि विद्यार्थियों के व्यावसायिक मॉडल को बेहतर बनाने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी में सामुदायिक इनक्यूबेशन केंद्र (सीआईसी), कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी इनक्यूबेशन केंद्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नवाचार एवं इनक्यूबेशन केंद्र, गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार, उत्तर प्रदेश के नोएडा में नेक्स्ट आर्ट क्रिएशन्स-65 सेक्टर 4, फरीदाबाद के महाराजपुर में नेक्स्ट आर्ट क्रिएशंस मेवाला व नेक्स्ट आर्ट क्रिएशन्स, न्यूटेक 6 मेडिकल सर्विसेज, मेवाला, महाराजपुर, फरीदाबाद सहायता करेंगे।


वर्जन

विभाग की ओर से आदेश मिल गए हैं कि राज्य स्तर की शीर्ष विजेता प्रत्येक टीम को 75,000 रुपये राशि जारी कर दिए जाएं। यह राशि सीधे छात्रों के खाते में प्रत्येक टीम के सदस्यों के बीच समान रूप से वितरित की जाएगी। -सुमन हुड्डा, जिला परियोजना समन्वयक।

[ad_2]
Rohtak News: प्रदेश के कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 के 66 स्कूलों को मिलेंगे 75-75 हजार रुपये