[ad_1]
16सीटीके41..पीजीआई में पौधरोपण करते डाक्टर। स्रोत:पीजीआई
रोहतक। पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय मे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पीजीआईएमएस, पीजीआईडीएस, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथैरेपी, फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर पौधरोपण किया। विद्यार्थियों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए। शुक्रवार को कुलपति डॉक्टर अनीता सक्सेना ने औपचारिक रूप से इस मुहिम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर निदेशक डॉ. एसएस लोहचब व डीन डाॅ. कुलदीप सिंह लालर ने कहा कि सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। प्राचार्य डॉक्टर संजय तिवारी, फोरेंसिक विभाग के डॉक्टर विनोद मेहरा व संपदा अधिकारी दुष्यंत ने बताया कि वह इस अभियान के तहत पिछले करीब 10 दिनों से इस कार्य में लगे हुए हैं। साथ ही एक पेड़ मां के नाम के तहत पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए करीब 4000 पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर कोई फैकल्टी सदस्य व सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
[ad_2]
Rohtak News: पीजीआईएमएस कैंपस में किया पौधरोपण, लगाए जाएंगे 4000 पौधे



