Rohtak News: पंडित बनकर ठगी के आरोप में यूपी के दो युवक गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। एक माह पहले काठ कॉलोनी की महिला सुमन से पंडित बनकर 77 हजार की ठगी के आरोप में पुलिस ने यूपी के युवकों मोहम्मद रिजवान व नदीम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने बैंक खाते कमीशन पर देते थे।


Trending Videos

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि काठ मंडी निवासी सुमन ने शिकायत दी थी कि आठ मार्च को उसके पास एक व्यक्ति ने फोन किया। बोला कि पंडित बोल रहा हूं। उसे ऑनलाइन पेमेंट करनी थी लेकिन खाते में राशि नहीं जा रही है। आरोपी ने फर्जी मैसेज भेजकर क्यूआर कोड के माध्यम से 77 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

पुलिस ने उन बैंक खातों की जांच की जिसमें राशि गई थी। छानबीन करते हुए यूपी के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। बाकी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो

[ad_2]
Rohtak News: पंडित बनकर ठगी के आरोप में यूपी के दो युवक गिरफ्तार