[ad_1]
रोहतक। जिले में मंगलवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। वहीं, तेज धूप ने आमजन को थोड़ा परेशान भी किया। पिछले सात दिनों में न्यूनतम तापमान भी 15 से बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 14, 15 व 16 मार्च को जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है।
[ad_2]
Rohtak News: न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री अधिक पहुंचा, 14 से हल्की बारिश के आसार




