Rohtak News: नेपाल के युवक को चाकू मारने का उत्तराखंड का आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। देव कॉलोनी में रह रहे नेपाल के युवक दीपक पर नित्यानंद स्कूल के नजदीक चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दूसरे आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तराखंड के गांव खोयो क्यारी का रहने वाला है और देव कॉलोनी में ही किराये पर रहता है। एक आरोपी विशाल को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि नेपाल निवासी दीपक ने तीन नवंबर 2025 को शिकायत दी थी कि उनका दिल्ली बाईपास पर विशाल, भारत, सूरज व पुष्कर के साथ झगड़ा हो गया था। बाद में समझौता हो गया।

तीन नवंबर, 2025 को दीपक दोस्त सन्नी से मिलने नित्यानंद स्कूल के पास गए थे। तभी आरोपी विशाल, सूरज, पुष्कर व एक अन्य युवक ने दीपक की पीठ व सीने पर चाकू से वार किया था। अर्बन एस्टेट थाने में जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। ब्यूरो

[ad_2]
Rohtak News: नेपाल के युवक को चाकू मारने का उत्तराखंड का आरोपी गिरफ्तार