[ad_1]
रोहतक। निजी स्कूलों में दाखिला फीस की चिंता और ऊपर से लिया जा रहा अन्य गतिविधियों का खर्च अभिभावकों पर असर डाल रहा है। जहां अभिभावक 1800 से 2000 रुपये प्रवेश फीस देते थे वहां 2800 रुपये तक दाखिला फीस वसूली जा रही है। कई विद्यालयों ने तो फॉर्म-6 (फीस स्ट्रक्चर ब्योरा) भी विभाग को नहीं दिया है।
राजकीय और गैर राजकीय विद्यालयों (निजी स्कूल) में दाखिला प्रकिया जारी है। शिक्षा विभाग की ओर से तीन बार तिथि बढ़ाने के बावजूद विद्यालयों ने फॉर्म-6 नहीं जमा किया है। जिले में पहली से 12वीं कक्षा तक के 377 निजी विद्यालय हैं लेकिन 25 मार्च तक की सूची के अनुसार 333 विद्यालयों ने ही अपनी फीस का ब्योरा मुख्यालय को दिया है।
फिर से इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च बढ़ाई गई है। विभाग के कहना है कि एक विद्यालय 10 प्रतिशत ही फीस बढ़ा सकता है। इसके लिए भी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से अनुमति लेनी होती है।
वहीं अभिभावकों का कहना है कि शहर की उच्च संख्या विद्यालय में फीस स्ट्रक्चर ठीक नहीं है। हर साल फीस बढ़ा रहे हैं। सरकारी स्कूलों की हालत देख निजी स्कूलों में दाखिला करवाना भी मजबूरी बन गया है।
आंबेडकर कॉलोनी निवासी अशोक का कहना है कि बेटे का 10वीं कक्षा में 6500 रुपये फीस के साथ दाखिला दिलवाया है जिसमें जिसमें 1700 रुपये बस व बाकी मासिक फीस है। यह पिछले वर्ष 4800 रुपये थी।
वर्जन
जिले के 377 निजी विद्यालयों में 31 मार्च तक फीस स्ट्रक्चर के लिए फॉर्म-6 भरने की हिदायत दी गई है। अभिभावकों की शिकायत अवश्य सुनी जाएंगी। कोई विद्यालय अभिभावकों से नाजायज फीस वसूलता है तो उस पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। -सुनीता, उप जिला शिक्षा अधिकारी।
अभिभावकों से शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं। जहां 1800 से 2000 रुपये प्रवेश फीस दी जाती थी वहां 2800 रुपये तक दाखिला फीस ली जा रही है। लैब व अन्य गतिविधियों के नाम पर शुल्क जोड़े जा रहे हैं। -पूनम दहिया, जिला प्रधान अभिभावक संघ।
दाखिले के बाद मासिक फीस अभिभावकों पर बोझ बन रही है। 8 से 10 हजार रुपये फीस ली जा रही है जो गरीब परिवारों के लिए ठीक नहीं है। आरटीई की सीटों को नहीं दर्शाया जा रहा। -राजेश डबास, अभिभावक, आजादगढ़।
पांचवी कक्षा से फीस बढ़ने लगी है। दाखिले में ही 3 हजार रुपये का खर्च हो जाता है। बाद में अन्य एक्टिविटी का शुल्क अलग से देना पड़ता है। दाखिले के समय स्टेशनरी, बुक्स व ड्रेस भी शामिल हैं। -सुरजीत हुड्डा, कमला नगर।
07-पूनम दहिया, जिला प्रधान अभिभावक संघ।
[ad_2]
Rohtak News: निजी स्कूलों में 2000 हजार रुपये की प्रवेश फीस अब 2800 तक पहुंची



