[ad_1]
{“_id”:”698e3c8463031d46980e54a5″,”slug”:”municipal-council-meeting-today-budget-of-rs-116-crore-income-will-be-presented-rohtak-news-c-200-1-bgh1005-121116-2026-02-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: नप की बैठक आज, 116 करोड़ की आय का बजट होगा पेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बहादुरगढ़। नगर परिषद के वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को लेकर सदन की विशेष बैठक शुक्रवार को होगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल ने बताया कि बैठक की सूचना सभी पार्षदों व नगर परिषद बोर्ड के अन्य सदस्यों को भेज दी गई है। सुबह 11 बजे नगर परिषद के सभागार में होने वाली बैठक में प्रस्तावित बजट को पास करने के लिए बोर्ड के सदस्यों द्वारा चर्चा की जाएगी। इस साल नगर परिषद ने 116.04 करोड़ की प्रस्तावित आय का बजट तैयार किया है। पिछले साल के बजट में 110.73 करोड़ की आय का लक्ष्य रखा था लेकिन दिसंबर 2025 तक करीब 90 करोड़ ही आय हो सकी। ऐसे में नप को उम्मीद है कि 31 मार्च 2026 तक करीब साढ़े 26 करोड़ की आय और हो जाएगी। संवाद
[ad_2]
Rohtak News: नप की बैठक आज, 116 करोड़ की आय का बजट होगा पेश




