[ad_1]
रोहतक। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की ओर से हो रहे आतंकी हमलों का बदला लिया है। ऐसे में भारतीयों के अंदर जोश का माहौल है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के दौरान पूर्व सैनिक आगे आए हैं।
पूर्व सैनिकों का कहना है कि सेना एयर स्ट्राइक सराहनीय है। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिससे भारतीय मारे गए थे। उसके 15 दिन बाद ऑपरेशन सिंदूर से घटना का बदला ले लिया गया है। अगर कोई भी लड़ाई जैसी स्थिति आती है तो हम पूर्व सैनिक सरकार के साथ हैं।
सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाक पर की गई एयर स्ट्राइक बिलकुल ठीक है। हम देश के साथ हैं।
– सिलकराम, पूर्व सैनिक।
कश्मीर में आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने बदला ले लिया है। अगर कोई लड़ाई जैसी स्थिति आती है तो पूर्व सैनिक सरकार और देश के साथ हैं।
– कैप्टन जगबीर मलिक, पूर्व सैनिक।
22 अप्रैल को निर्दोष नागरिकों व महिलाओं पर आतंकियों ने जो हमला किया था, उसका जवाब ऑपरेशन सिंदूर से दिया है। देश के लिए हम अब भी लड़ने को तैयार हैं।
– हवलदार नरेश नांदल, पूर्व सैनिक।
महिलाएं बोलीं- सिंदूर का ले लिया बदला
सुरक्षा अहम है। लोेगों को भी जागरूक होना चाहिए। अपनी व आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए। काेई भी घटना होने पर घबराना नहीं है। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक सही है। जब तक हम जवाब नहीं देते हैं, दूसरा हमें कमजोर समझता है।
– रूपांशी हुड्डा, रोहतक।
सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल जरूरी है। इस तरह के अभ्यास से हमें आपात स्थिति से निपटने में आसानी होगी। युद्ध के समय ऐसे अभ्यास जरूरी हैं। सरकार को इस मौके पर और बेहतर तैयारी करवानी चाहिए |
– सुरभि तनेजा, आदर्श नगर।
पार्क में भी मॉक ड्रिल करनी चाहिए थी। यहां ऐसा कुछ नहीं किया गया, जबकि यहां सबसे अधिक भीड़ रहती है। मॉक ड्रिल के प्रति नागरिक अनजान हैं, इसलिए इसमें आम लोगों को भी जोड़ना चाहिए।
– रजनी, डीएलएफ कॉलोनी।
स्कूल में बच्चों को मॉक ड्रिल में शामिल करने का फैसला सराहनीय है। इससे बच्चे आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने में सक्षम होंगे। इस बारे में प्रत्येक नागरिक को जानकारी होनी चाहिए। यह अभ्यास समय-समय पर होते रहना चाहिए।
– नीलम अरोड़ा, गांधी कैंप।
07सीटीके44 सिलकराम, पूर्व सैनिक।
07सीटीके44 सिलकराम, पूर्व सैनिक।
07सीटीके44 सिलकराम, पूर्व सैनिक।
07सीटीके44 सिलकराम, पूर्व सैनिक।
07सीटीके44 सिलकराम, पूर्व सैनिक।
07सीटीके44 सिलकराम, पूर्व सैनिक।
[ad_2]
Rohtak News: देश सेवा के लिए आगे आए पूर्व सैनिक, बोले- जंग के लिए तैयार