Rohtak News: ट्राले की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत Latest Haryana News

[ad_1]




महम। हिसार बाईपास पर शनिवार रात एक बजे ट्राॅले की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्राॅला चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब फरीदकोट के साहब जादा फतेह सिंह नगर कोटकपुरा निवासी सेवक सिंह ने बताया कि छोटा भाई जगदीप सिंह निजी कंपनी में चालक की नौकरी करता था। वह सात फरवरी को दिल्ली से गंगानगर राजस्थान जा रहा था। महम बाईपास पर ट्रक से आगे चल रहे एक ट्राॅला चालक ने इंडिगेटर दिए बगैर अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण पीछे चल रहा ट्रक सीधे ट्राॅले में जा घुसा। हादसे में चालक जगदीप सिंह घायल हो गया। इसे इलाज के लिए महम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: ट्राले की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत