[ad_1]
10सीटीके32… वैश्य स्कूल में आयोजित विद्यार्थियों को जूते वितरित करते महाराज अग्रसेन के सदस्
रोहतक। झज्जर रोड स्थित वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट के पदाधिकारी ने स्कूली बच्चों को जूते वितरित किए। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. आनंद तायल उपस्थित रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, महासचिव सतीश गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विनय गोयल ने अतिथि का स्वागत किया। आनंद तायल ने कहा कि जन सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का सिद्धांत एक ईंट एक रुपया का अनुसरण करना चाहिए। ट्रस्टी विनय गोयल ने कहा कि ट्रस्ट समाज के लिए कार्य कर रहा हैं। आने वाले समय में वाटर कूलर, स्कूलों में नोटबुक का वितरण किया जाएगा। स्कूल की प्राचार्य रेखा गुप्ता ने अतिथियों का धन्यवाद किया। संवाद
[ad_2]
Rohtak News: ट्रस्ट ने विद्यार्थियों को वितरित किए जूते



