[ad_1]
{“_id”:”699b3b4fc0a8b8d9800748f0″,”slug”:”state-level-cme-on-tb-elimination-organized-rohtak-news-c-17-roh1020-814442-2026-02-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: टीबी उन्मूलन पर राज्य स्तरीय सीएमई आयोजित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रोहतक। डीएनबी हरियाणा के तत्वावधान में रविवार को रेस्पिरेटरी मेडिसिन विषय पर राज्य स्तरीय चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन किया गया। निजी होटल में जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के आधुनिक उपचार और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की नवीनतम गाइडलाइंस पर चर्चा की। कार्यक्रम मुख्य संरक्षक डॉ. रमेश चंद्र और डॉ. रेनू भांबू के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। डॉ. देविंदर कौर ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। पीजीआईएमएस के प्रोफेसर एवं एनटीईपी नोडल अधिकारी डॉ. विपुल कुमार ने टीबी के नए उपचार प्रोटोकॉल पर प्रकाश डाला। डॉ. रोहित कपूर ने बच्चों में बढ़ते अस्थमा और संक्रमण, जबकि डॉ. कुलदीप गुलिया व डॉ. अभिलाषा ने दवा-प्रतिरोधी टीबी और आधुनिक जांच तकनीकों के महत्व पर जानकारी दी। संवाद
[ad_2]
Rohtak News: टीबी उन्मूलन पर राज्य स्तरीय सीएमई आयोजित



