[ad_1]
24 केंद्रों पर 10वीं के 8,059 और 12वीं के 7,072 विद्यार्थी सीबीएसई परीक्षा में होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। जिले में मंगलवार को 10वीं के 8,059 विद्यार्थी गणित की परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीएसई की परीक्षाओं में 130 विद्यालयों के विद्यार्थी 24 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
जिले में सीबीएसई 10वीं-12वीं के 15,131 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बाेर्ड की ओर से प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। वर्ष 2025 में 23 व वर्ष 2024 में 22 केंद्र बनाए गए थे। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले एक अधिक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सीबीएसई जिला नोडल अधिकारी डॉ. अरुणा तनेजा ने बताया कि 24 केंद्रों पर 10वीं के 8,059 व 12वीं के 7,072 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
डॉ. तनेजा ने बताया कि वर्ष 2025 के मुकाबले इस वर्ष 107 ज्यादा विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाएं देंगे। गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है।
स्कूल ड्रेस पहने विद्यार्थियों को ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि, रेगुलर स्टूडेंट्स को स्कूल यूनिफार्म और प्राइवेट स्टूडेंट्स को हल्के कपड़े पहनने की अनुमति दी गई है।
वर्जन
10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूलों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। 10वीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन मैनुअल होगा जबकि 12वीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन ऑन-स्क्रीन होगा।
– डॉ. अरुणा तनेजा, जिला नोडल अधिकारी, सीबीएसई
[ad_2]
Rohtak News: जिले के 24 केंद्रों पर आज 8,059 विद्यार्थी देंगे 10वीं गणित की परीक्षा



