Rohtak News: जिला स्तरीय तैराकी स्पर्धा में अनुप्रीत प्रथम रही Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित स्कूली जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। राजीव गांधी खेल परिसर व अन्य खेल मैदानों पर लड़कियों की विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुई। तैराकी में अनुप्रीत प्रथम रही।

Trending Videos

जिला खेल स्पर्धा में लड़कियों के आयु वर्ग 14 में स्विमिंग में 50 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में मोक्तिका प्रथम, 100 मीटर फ्रीस्टाइल में अनुप्रीत प्रथम, 200 मीटर फ्रीस्टाइल में अनुप्रीत प्रथम, 100 मीटर बैक स्ट्रोक इवेंट में अनुप्रीत प्रथम रही। आयु वर्ग 17 में 50 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बैक स्ट्रोक इवेंट में चित्तराक्षी प्रथम रही। जबकि 100, 200, 400 मीटर फ्रीस्टाइल में हर्षिता प्रथम रही। आयु वर्ग अंडर 19 में 50 और 100 मीटर फ्री स्टाइल और ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रियांशी प्रथम, 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में सुनैना प्रथम, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रियांशी प्रथम, 400 और 800 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में सुनैना प्रथम रही।

रोलर स्केटिंग के अंडर 14 वर्ग के क्वॉड इवेंट में हेजल प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय, प्रति तृतीया व इनलाइन इवेंट में परीक्षा प्रथम, चैतन्य द्वितीय और एंजेल तृतीय रही। अंडर 17 वर्ग के रोल स्केटिंग में क्वॉड इवेंट में रितिका प्रथम, डॉल्सी द्वितीय व इनलाइन इवेंट में सुनिशा प्रथम, अर्शिया द्वितीय, वंशिका गुप्ता तृतीय रही। अंडर 19 वर्ग के रोल स्केटिंग में क्वॉड इवेंट में दिव्यजोत प्रथम और इनलाइन इवेंट में हर्षिता प्रथम, हर्षिता पुत्री हेमराज द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय रही।

बैडमिंटन में लड़कियों के अंडर 14 वर्ग में अक्षिता पावरिया प्रथम, रिद्धिमा द्वितीय, जैस्मिन तृतीय, श्रेया चौथे और परिधि मोर पांचवें स्थान पर रही। अंडर 17 वर्ग में सीरत बुधवार प्रथम, खुशी द्वितीय, अक्षिता तृतीय, चहक चौथे और जीविका पांचवें स्थान पर रही। अंडर 19 वर्ग में मेघा प्रथम, हर्षिता द्वितीय, रिद्धिमा कौशिक तृतीय, ख्याली चौथे, सिलोनी खत्री पांचवें स्थान पर रही।

एथलेटिक्स के अंडर -14 वर्ग में छवि, निहारिका, दिया, अन्वी क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में सृष्टि, मानवी, दिव्या, इश्यू क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रही। इसके अलावा 80 मीटर बाधा दौड़ में रेखा, दिव्या, सिमरन, नेहा क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान व अंडर 17 वर्ग में लड़कियों में 1500 मीटर रेस में निधि, अंतिम, तनु, निशा क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में निशु, नूपुर, विजेता, स्वीटी क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रही। अंडर 19 वर्ग में पांच किलोमीटर दौड़ में आरती प्रथम, सोनिया द्वितीय और आरती पुत्री सुरेश तृतीया व 100 मीटर रेस में आयु वर्ग अंडर 14, 17 और 19 वर्ष में जिया, कनन, पावनी क्रमशः पहले स्थान पर रही। अंडर 14 वर्ग में लोंग जंप में पावनी, दीपिका, दीक्षा, कल्पना, ख़ुशी क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान, पांचवें स्थान पर रही। हाई जंप में अंडर 14, 17 और 19 वर्ष में लावण्या, स्वीटी, चेलाक्षी क्रमशः पहले स्थान पर रही। हैमर थ्रो के अंडर 17 वर्ग में साक्षी व अंडर 19 वर्ग में प्रगति प्रथम व अंडर 17 वर्ग में शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो में अदिति, प्रगति, अदिति क्रमशः पहले स्थान पर रही। ये सभी विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस मौके जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, डीईईओ दिलजीत सिंह, मुकेश कुमार, राकेश सिवाच, डॉ. जनक राज, ओमपाल, राजेश नांदल, हरि स्वरूप, सुरेश देशवाल, अशोक कुमार, सुरेंद्र, अनुज मलिक, राजेश नांदल, कर्मवीर खत्री, हरेंद्र ढाका, राजेश नांदल, विजय शर्मा, शिव कुमार, मनोज कादयान सभी खेलों के इंचार्ज व खिलाड़ी मौजूद रहे।

[ad_2]
Rohtak News: जिला स्तरीय तैराकी स्पर्धा में अनुप्रीत प्रथम रही