in

Rohtak News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव… अरविंद श्योराण लड़ेंगे लगातार दूसरी बार प्रधान पद का चुनाव Latest Haryana News

Rohtak News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव… अरविंद श्योराण लड़ेंगे लगातार दूसरी बार प्रधान पद का चुनाव  Latest Haryana News

[ad_1]


02सीटीके18… ​जिला अदालत परिसर के सामने बना गोल चक्कर, जहां से वकीलों के सभी होर्डिंग हटाए गए।

रोहतक। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर वकीलों के बीच सियासी माहौल गरमाने लगा है।

Trending Videos

बार के निवर्तमान प्रधान अरविंद श्योराण लगातार दूसरी बार प्रधान पद का चुनाव लड़ेंगे। बार के वरिष्ठ वकीलों व युवाओं साथियों से मंत्रणा के बाद यह निर्णय लिया गया। उधर, बार के पूर्व महासचिव दीपक हुड्डा पहले ही प्रधान पद का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं, महासचिव पद के लिए नए चेहरे मैदान में आ सकते हैं। कई वकील इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।

पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो का सबसे ज्यादा आठ बार प्रधान बनने का रिकाॅर्ड है। पिछली बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा, क्योंकि लगातार तीन बार कोई प्रधान नहीं बन सकता। ऐसे में साथी वकील अरविंद श्योराण को मैदान में उतारा था। श्योराण जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

शनिवार को वकीलों की विशेष बैठक हुई, इसमें अरविंद श्योराण से वरिष्ठ वकीलों से सलाह दी। इसमें कई पूर्व प्रधान भी शामिल हैं। आखिर में निर्णय हुआ कि अरविंद श्योरण को ही दूसरी बार मैदान में उतारा जाए। इसकी रविवार को सूचना सार्वजनिक कर दी गई। वहीं, लगातार दो बार महासचिव रह चुके दीपक हुड्डा इस बार प्रधान पद का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं, अगर तीसरा दावेदार सामने नहीं आता तो दोनों के बीच सीधी टक्कर तय मानी जा रही है।

सात फरवरी को होगा कार्यक्रम घोषित

चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रदीप मलिक व ओपी पूनिया की तरफ से जांच के बाद मतदाता सूची पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल को भेज दी गई है। काउंसिल अब जांच के बाद सात फरवरी को मतदाता सूची जारी करेगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि उसी दिन चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। मतदान के लिए पहले से 28 फरवरी को मतदान की तिथि तय है।

बार के वरिष्ठ साथियों से मंत्रणा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधान पद का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। जल्द साथियों के बीच जाकर मुलाकात करेंगे। बताएं कि कैसे पूरे साल बार के कामकाज में

पारदर्शिता रखी गई।

अरविंद श्योराण, निवर्तमान प्रधान जिला बार

#

[ad_2]
Rohtak News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव… अरविंद श्योराण लड़ेंगे लगातार दूसरी बार प्रधान पद का चुनाव

Samsung के पहले ट्रिपल-स्क्रीन फोल्डेबल फोन का नाम हुआ लीक, फीचर्स भी आए सामने, कब होगा लॉन्च? Today Tech News

Samsung के पहले ट्रिपल-स्क्रीन फोल्डेबल फोन का नाम हुआ लीक, फीचर्स भी आए सामने, कब होगा लॉन्च? Today Tech News

Sirsa News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 20 मीटर दूर जाकर गिरा चालक, शव के हुए टुकड़े Latest Haryana News

Sirsa News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 20 मीटर दूर जाकर गिरा चालक, शव के हुए टुकड़े Latest Haryana News