Rohtak News: छात्राओं ने देखा परीक्षा पे चर्चा का दूसरा चरण Latest Haryana News

[ad_1]


27-रोहतक के माडल टाउन पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस ​शिविर के दौरा



रोहतक। माॅडल टाउन पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को एक दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का दूसरा चरण सुनाया गया। कॅरिअर संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत व योग के साथ हुई। कार्यक्रम में सुबह दस बजे प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। विद्यालय इंचार्ज रामकुमार ने एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित किया। वैश्य कॉलेज से डॉ. फूल, डॉ. गीता डॉ. अल्का व डॉ. अंजू ने विद्यार्थियों को कॅरिअर से संबंधित जानकारी दी। उन्हें माता-पिता के कहे अनुसार आचरण करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की साफ सफ़ाई की। जिला काउंसलर डॉ. ललित कुमार ने परीक्षाओं के तनाव को कम करने के उपाय बताए। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: छात्राओं ने देखा परीक्षा पे चर्चा का दूसरा चरण