Rohtak News: चिड़ी गांव के बाइक सवार की मौत Latest Haryana News

[ad_1]




रोहतक। गोहाना-लाखनमाजरा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर में चिड़ी गांव के युवक सुरेश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने भाई रमेश के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में रमेश ने बताया कि सुरेश बुधवार की शाम बाइक पर लाखनमाजरा की तरफ से गांव आ रहे थे। रास्ते में गांव से निजी स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। उन्होंने सुरेश को पीजीआई में दाखिल कराया जहां रात 11 बजे उनकी मौत हो गई। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: चिड़ी गांव के बाइक सवार की मौत