Rohtak News: घरौंठी के दूधिया पर कुल्हाड़ी से हमला Latest Haryana News

[ad_1]




रोहतक। रोहतक-जींद रोड पर घरौंठी से दूध सप्लाई करने शहर में आ रहे दूधिया पर छह युवकों ने रास्ता रोककर साथियों के साथ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। लाखनमाजरा थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में घरौंठी निवासी रोहित ने बताया कि उन्होंने गांव में दुग्ध डेयरी कर रखी है। शुक्रवार सुबह दूध सप्लाई के लिए गांव से बाइक पर रोहतक आ रहे थे। जब वह गांव की सड़क से रोहतक-जींद मार्ग पर पहुंचे तो दो युवकों ने रास्ता रोककर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद रवि ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सागर ने रॉड व कार्तिक ने बिट्टा मारा। एक आरोपी हमले की वीडियो बना रहा था। उसने शोर मचा दिया। राहगीर रुकने लगे तो आरोपी धमकी देकर बाइकों पर सवार होकर भाग गए। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: घरौंठी के दूधिया पर कुल्हाड़ी से हमला