[ad_1]
रोहतक। बीमा कंपनी की कर्मचारी बनकर एक युवती ने खेड़ी साध निवासी रामदास से 2.30 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में रामदास ने बताया कि 23 मार्च को एक महिला का फोन आया। बोली कि वह पीएनबी मेट लाइफ इंशोरेंस से बोल रही है। आपके बेटे रिषभ की पॉलिसी की 30 प्रतिशत राशि पॉलिसी करवाने वाले व्यक्ति के खाते में जा रही है। अगर पॉलिसी अभी बंद करवाते हैं तो आपको 6,69,000 रुपये मिलेंगे। उसने सहमति दे दी।
कहा कि बीमा एजेंसी ने कोरोना काल के दौरान हुई पॉलिसी पर विशेष स्कीम निकाली थी। ऐसे में 10 लाख रुपये अलग से मिलेंगे। ऐसे में छह अप्रैल तक 50 हजार सिक्योरिटी राशि के तौर पर जमा करवाने होंगे।
जीएसटी के 1.80 लाख और जमा कराने होंगे। उसने दो बार में राशि जमा करवा दी। बाद में पता चला कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। ठग गिरोह ने उससे 2.30 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। ब्यूरो
[ad_2]
Rohtak News: खेड़ी साध के व्यक्ति से पॉलिसी का झांसा देकर 2.30 लाख की ठगी



